Thursday, July 30, 2026

303 करोड़ के रेल फ्लाईओवर पर दौड़ेंगी ट्रेनें:आज PM मोदी करेंगे 600 करोड़ की परियोजनाओं और 280 करोड़ के सोलर प्लांट का लोकार्पण

बिलासपुर.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ में करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। बिलासपुर में 303 करोड़ से बने फ्लाई ओवरब्रिज और भिलाई में 280 करोड़ की लागत से बने 50 मेगावॉट सोलर प्लांट का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोकार्पण किया जाएगा।

साथ ही SECL की 600 करोड़ की परियोजनाओं का भी उद्घाटन होगा। इसके अलावा विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ के तहत प्रदेशभर के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम भी होंगे। इसमें पीएम मोदी केंद्र सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात भी करेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

पीएम मोदी केंद्र सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए सीधी बात करेंगे।
पीएम मोदी केंद्र सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए सीधी बात करेंगे।

चार दिन में पीएम का दूसरा कार्यक्रम

पिछले चार दिन के भीतर यह दूसरा मौका है, जब पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए छत्तीसगढ़ में विकास परियोजना का लोकार्पण करने जा रहे हैं। 20 फरवरी को भिलाई में IIIT का लोकार्पण भी उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया था।

इसके साथ ही कवर्धा और कुरूद में केंद्रीय विद्यालय के भवन का लोकार्पण किया। अब आज (24 फरवरी) यह आयोजन शासन स्तर पर होगा। बिलासपुर के संभागीय मुख्यालय में मुंगेली नाका मैदान में इसका आयोजन किया गया है।