Friday, June 26, 2026

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

बालोद. जिले में एक हृदय विदारक घटना में दो सगे भाइयों की मौत से इलाके में मातम छा गई. शुक्रवार की शाम लगभग 7:30 बजे राजहरा से डौंडी जाने वाले मुख्य मार्ग पर ग्राम गोटूलमुंडा से मलकुंवर चौंक के बीच ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई. वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मलकुंवर निवासी सोमनाथ तारम (63 वर्षीय), हरी राम ताराम (55 वर्षीय) दोनों सगे भाइयों को ग्राम गोटूलमुंडा निवासी राजेश प्रधान अपनी बाइक क्रमांक सीजी 07 एलएच 8880 से मलकुंवर छोड़ने निकला था. इस दौरान लगभग 7:30 बजे गोटुलमुंडा से निकलते ही कुछ दूर पर एक अज्ञात 14 चक्का ट्रक पीछे से बाइक को ठोकर मारकर फरार हो गया. ठोकर लगने से घटना स्थल पर एक भाई की मौत हो गई. वहीं दूसरे भाई और घायल राजेश प्रधान को मलकुंवर निवासी भरत लाल अपनी कार से डौंडी के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे.