Saturday, August 1, 2026

वाटरफॉल में डूबकर 2 दोस्तों की मौत:नहाते वक्त गहराई में गए, 15 घंटे बाद शव बरामद; पिकनिक मनाने गए थे 10 युवक

कबीरधाम जिले के प्रसिद्ध रानीदहरा वाटरफॉल में डूब कर 2 दोस्तों की मौत हो गई। 15 घंटे के बाद दोनों का शव जलप्रपात से बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कवर्धा से 10 युवक पिकनिक मनाने के लिए शनिवार को रानीदहरा जलप्रपात गए थे। सभी पानी में नहाने का मजा ले रहे थे, इसी बीच राहुल ठाकुर (25) गहराई में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए शुभम झारिया (25) भी गहराई में गया और वो भी डूब गया।