Friday, July 31, 2026

VIDEO… जब मुख्यमंत्री ने गाया ” ये दोस्ती नहीं तोड़ेंगे गाना”…. महासचिव के हाथों में हाथ डालकर गाते देख खूब बजी तालियां….

भोपाल  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एकता जताते हुए दोस्ती बनाए रखने की कसमें खाईं. बुधवार को विधानसभा भवन में दोनों नेताओं ने संगीतमय प्रस्तुति दी और अपनी “भुट्टा पार्टी” में हिंदी फिल्मों के गाने गाए. सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए इस कार्यक्रम के दृश्यों में बीजेपी के इन दोनों दिग्गजों को ‘शोले’ का सर्वोत्कृष्ट दोस्ती गीत, “ये दोस्ती हम नहीं तोंड़ेंगे”, और फिल्म ‘कुदरत’ का मधुर गीत, “हमें तुमसे प्यार कितना” गाते हुए देखा गया.

विधानसभा भवन के इस कार्यक्रम के दृश्यों में दोनों नेता माइक्रोफोन पकड़े हुए दिखे. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वास कैलाश सारंग सहित एक छोटा समूह उन्हें घेरे हुए था. गानों के साउंडट्रैक बैकग्राउंड में बजते हुए सुनाई दे रहे थे. उनके समीप खड़ी एक महिला दोनों नेताओं को गाने के बोल बताने में मदद कर रही थीhttps://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1425504358058258433?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1425504358058258433%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fnpg.news%2Fvideo-when-the-chief-minister-sang-yeh-dosti-nahi-todenge-song%2F