Thursday, October 22, 2026

कोरबा: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, 69.5 लीटर महुआ शराब जब्त

कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में कोरबा जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 16 अप्रैल 2025 को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने छापेमारी कर 69.5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

इस कार्रवाई में कुल 6 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 7 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। इनमें से 6 को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 1 आरोपी फरार है।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

  • थाना बालको: सूरज देवांगन (पड़ीमार डुग्गूपारा), राजेश टोप्पो (केसरपुर)

  • थाना सिविल लाइन, रामपुर: शिवनारायण कर (बेंदरकोना)

  • थाना उरगा: जयराम नगेसिया (पहरीपारा, भैसमा)

  • थाना बांकीमोंगरा: गंगोत्री चौहान (अरदा)

  • चौकी जटगा: पवन कुमार विश्वकर्मा (खलपारा)