कोरबा- कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह ग्राम के निवासी मनहरण खुंटे को बिना स्वास्थ्य अधिकारी के मंजूरी के नेत्र जांच शिविर लगाना भारी पड़ गया है। 26 जून को एम जी एम नेत्र संस्थान रायपुर में कार्यरत् मनहरण ने अपने संस्थान के ही सहयोग से नेत्र परीक्षण शिविर लगवाया था। लेकिन विभागीय सहमति नहीं लेने के कारण उसे स्वास्थ्य विभाग की फटकार लगी। स्वास्थ्य अधिकारी ने जब युवक से फोन पर बात कर जवाब मांग तब उसने अपने संस्था के अधिकारियों से इजाजत लेने की बात कहीं। मनहरण ने संस्था के धनेश्वरी टंडन एवं टेकराम देवांगन पर आयोजन कर ठीकरा फोड़ दिया। इसी बात से नाराज धनेश्वरी टंडन एवं टेकराम देवांगन ने मनहरण को फोन पर जान से मारने की धमकी दी ऐसा मनहरण ने आरोप लगाया है। । मनहरण उनके विरूद्ध कार्यवाही की मांग करने लगा। उसने कटघोरा थाना में दोनों के विरूद्ध शिकायत भी दर्ज करवा दी है।











