कोरबा। South East Central Railway ने गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए कोरबा से बेंगलुरू के बीच नई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इस ट्रेन का संचालन 2 मई से शुरू होगा।
जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 08261 सुबह 9 बजे कोरबा से रवाना होगी और तीसरे दिन बेंगलुरू पहुंचेगी। रास्ते में बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा।
वापसी में गाड़ी संख्या 08262 बेंगलुरू से 3 मई को रात 9 बजे प्रस्थान करेगी और 5 मई को सुबह 8 बजे कोरबा पहुंचेगी। वापसी मार्ग में भी वही स्टॉपेज निर्धारित किए गए हैं।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 4 एसी कोच, 10 स्लीपर कोच, 4 सामान्य कोच और 2 लगेज कोच लगाए गए हैं।
रेलवे का कहना है कि ग्रीष्मकाल में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, जिससे कोरबा और बेंगलुरू के बीच यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।







