Monday, April 20, 2026

कोरबा में जंगल की आग ने मचाया तांडव, कुमार सॉल्यूशन कंपनी के कैंपस तक पहुंची लपटें, कई गाड़ियां जलीं

कोरबा। उरगा बायपास मार्ग पर स्थित रिजदी गांव के समीप स्थित कुमार सॉल्यूशन कंपनी के कैंपस में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पास के जंगल में लगी आग तेजी से फैलकर कंपनी परिसर तक पहुंच गई।

आग की चपेट में आकर कंपनी कैंपस में खड़ी कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। कंपनी के संचालक मनोज कुमार ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

मौके पर पहुंची दमकल की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई है। हालांकि आग कितनी गाड़ियों और अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचा चुकी है, इसका आंकलन अभी किया जा रहा है।