रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ में आवंटित कोल ब्लॉक को भूपेश बघेल सरकार द्वारा खनन की अनुमति नहीं देने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सोनिया गांधी को तीसरी बार पत्र लिखे जाने पर कटाक्ष किया है. कौशिक ने कहा कि गहलोत यह समझ लें कि कमाऊ पूत की शिकायत कांग्रेस की राजमाता को सुनाई नहीं देती.
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि एक जमाने में अजीत जोगी की शिकायत दिल्ली दरबार की दीवारों से टकराकर लौट आती थी. अब भूपेश बघेल की किसी शिकायत पर कांग्रेस के राजप्रासाद में कोई सुनवाई नहीं है. जब छत्तीसगढ़ के टीएस सिंहदेव को बाबा मंडली ने बाबाजी बनाकर रख दिया हो और उनकी सुनवाई न हो रही हो तब गहलोत की क्या सुनवाई होगी. यदि गहलोत वह सब कुछ कर सकते हैं, जो भूपेश बघेल कर रहे हैं तो ही उनकी बात सुनी जा सकती है.









