
छत्तीसगढ़ के साथ ही कोरबा में कोरोना का कहर जारी। शासन प्रशासन के साथ ही पुलिस के जवान भी लाॅकडाउन का परिपालन कराने चैक चैराहो पर तैनात किए गए है। कोरबा में लगातार माइक्रो कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ती जा रही है। मौत के आंकड़े भी लोगों में डर पैदा कर रहे है। बावजूद इसके अनेक अस्पतालों में संसाधानों का अभाव के चलते हैं कोरोना रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ है। कोरबा स्थित बालाजी ट्रामा सेंटर, जिला अस्पताल एवं निजी अस्पताल में सिटी चेस्ट माशिम काफी दिनों से खराब पड़ी है। जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कत आ रही है। समाजसेवी केदारनाथ अग्रवाल ने शासन प्रशासन से सिटी चेस्ट मशीन को जल्द सुधारवाने की मांग की है। उन्होने ने बताया कि मशीन की खराबी की वजह से मरीजों को सीने की जांच करानी मैं काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे उनके साथ ही उनके परिजनों की भी मुसीबते बढ़ गयाी है।











