
ई-रिक्शा मालिक एवं चालक संघ कोरबा द्वारा जिले में अपने स्थापना के उद्देश्य के अनुरूप स्वच्छ एवं स्वस्थ कोरबा को पूरा करते हुए दिनांक 22 मई 2022 को सुबह 6:00 बजे कोरबा रेलवे स्टेशन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाएं। इस स्वच्छता अभियान में विशेष तौर पर संघ के संरक्षक रवि मेजरबार एवं संघ के संभागीय अध्यक्ष रवि श्रीवास विशेष रूप से उपस्थित हुए।
प्रातः सुबह 6:00 बजे संघ के सभी सदस्य रेलवे स्टेशन परिसर में एकत्रित होकर स्वच्छता अभियान आरंभ किए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला ई-रिक्शा संघ के जिलाध्यक्ष राजा केसरवानी उपाध्यक्ष छोटे लाल साहू सचिव गिरेंद्र खतुआ, शेर बहादुर सोनू दास, जगमोहन केसरवानी, रामकृष्ण राठौर भोज राम साहू लक्ष्मी गुप्ता एवं शिवसेना के विशेष आमंत्रित सदस्य राधे विश्वकर्मा ओमप्रकाश सोनवानी दुर्गेश अहिरवार एवं संघ के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।











