Wednesday, August 19, 2026

मैनेजर बर्खास्त: भ्रष्टाचार और गबन करने पर समिति प्रबंधक की सेवा समाप्ति, एफआईआर एवं राशि वसूली की कार्रवाई भी…

गौरेला पेंड्रा मरवाही। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मरवाही के कार्यवाहक समिति प्रबंधक शेष नारायण दुबे को अनियमितता, भ्रष्टाचार एवं राशि गबन के कारण उनकी सेवा समाप्त करने, एफआईआर दर्ज कराने तथा गबन की गई राशि वसूल करने के निर्देश सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं को दिए गए हैं।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुबे के खिलाफ प्राप्त शिकायतों की जांच अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मरवाही से कराई गई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर दुबे के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।