Wednesday, May 6, 2026

रूस-यूक्रेन जंग:रूसी जंगी जहाज मास्कोवा की तबाही की झलक आई सामने, जपोरिजिया के 69 नागरिक रूस की कैद में

यूक्रेन युद्ध को आज 55वां दिन है। यूक्रेन ने कुछ वक्त पहले ब्लैक सी में रूस के सबसे बड़े जंगी जहाज मास्कोवा को तबाह कर दिया था। अब शिप की तबाही की झलक लोगों के सामने आई है। यूक्रेन का दावा था उसके मिसाइल अटैक से मास्कोवा डूबा है जबकि रूस का कहना है कि ऐसा आग लगने से हुआ है न कि यूक्रेन के अटैक से।

दूसरी तरफ जपोरिजिया की लोकल गवर्नमेंट का दावा है कि रूस ने उसके 155 नागरिकों का किडनैप कर लिया था, जिनमें से 86 को रिहा कर दिया गया। यानी की अभी भी 69 नागरिक रूस की कैद में हैं।