Saturday, August 1, 2026

इंडिया टूर पर गया था परिवार, रात को घुसे चोरों ने कर दिए 10 लाख के जेवरात पार

छत्तीसगढ़ में दिवाली की रात को कोरबा जिले में भी चोरी हुई है। चोरों ने यहां एक घर से करीब 10 लाख के जेवर पार कर दिए हैं। जिस घर में चोरी हुई, उस घर में रहने वाला परिवार इंडिया टूर पर गया हुआ है। चोरों ने इसी बात का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला माणिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

दरअसल, शहर के आरएसएस नगर के पास स्थित पुष्प विहार कॉलोनी में रहने वाले शरद एस मसीह अपने परिवार के साथ इंडिया टूर पर हैं। शरद कोरबा में ही एक एनजीओ का संचालन करते हैं। । वो पिछले कुछ दिनों से घर पर नहीं हैं। उन्हें इस मामले का पता तब चला है जब आस-पास के लोगों ने शुक्रवार सुबह उनके घर का ताला टूटा हुआ देखा। जिसके बाद उन्होंने इस बात की सूचना शरद को दी है। शरद अभी अंबाला में हैं।