Thursday, July 23, 2026

कोरबा प्रेस क्लब के मंच से सियासी संदेश, डिप्टी सीएम अरुण साव की कविता बनी चर्चा का विषय

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में पत्रकारों के सम्मान का मंच गुरुवार को अचानक राजनीतिक संदेशों और बयानबाजी का केंद्र बन गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव मौजूद थे। महापौर संजू देवी राजपूत सहित कई जनप्रतिनिधि मंच पर उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार अपनी “ढाई साल की सिर्फ ढाई उपलब्धियां” ही गिना दे। उन्होंने उप मुख्यमंत्री को सुझाव दिया कि वे औपचारिक बैठकों तक सीमित न रहकर कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा, दीपका, कटघोरा और बालको क्षेत्रों का दौरा करें, ताकि विकास की वास्तविक स्थिति का आकलन कर सकें।