रायपुर। राजधानी के कलिंगा यूनिवर्सिटी (Kalinga University) में छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छात्र की चार युवक बेदम पिटाई कर रहे हैं. मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 347 और 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि B.B.A 1st सेमेस्टर के छात्रों के बीच मारपीट हुई है.











