जिले में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले वन कर्मचारियों का समर्थन करने आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी धरना स्थल पहुंचे। जिसमें आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, छत्तीसगढ़ आप के प्रदेश प्रवक्ता विशाल केलकर, कोषाध्यक्ष सुरेश जैन शासन की नीति का निंदा करते हुए हड़ताल में बैठे वन कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया।
केलकर ने कहा कि सरकार के द्वारा वन विभाग के कर्मचारियों के साथ किए जा रहे रहे अन्याय का वे विरोध करते हैं।
कम वेतन एवं जोखिम के साथ वन कर्मचारी, वन क्षेत्र की रक्षा करते हैं, फिर भी सरकार कर्मचारियों के साथ अन्याय और मनमानी करने पर उतारू है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों मे सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला तो आम आदमी पार्टी वन कर्मचारियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगी।











