नईदिल्ली 27 मार्च। शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 के लिए केंद्रीय विद्यालय की प्रथम कक्षा में एडमिशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 अप्रैल 2021 से शुरू होगा जबकि दूसरी कक्षा और इससे ऊपर की कक्षाओं के लिए पंजीकरण ऑफलाइन मोड में 8 अप्रैल 2021 से शुरू किए जाएंगे।पहली क्लास के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 अप्रैल 2021 को सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा और 19 अप्रैल 2021 को शाम 7:00 बजे बंद होगा। एडमिशन के लिए अधिक जानकारी https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in वेबसाइट पर या एंड्रॉइड मोबाइल ऐप के जरिए भी प्राप्त की जा सकती है।








