Saturday, August 1, 2026

कोरबा: शख्स ने फांसी लगाकर दी जान:विवाद के बाद पत्नी दोनों बच्चों के साथ चली गई थी मायके, शराब पीने की लत से थी परेशान

कोरबा जिले के ग्राम भैरोताल में परसराम धनवार (36 वर्ष) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। विवाद के बाद पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी, इसी बात से परसराम काफी तनाव में था। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

 

जानकारी के मुताबिक, परसराम धनवार किसी निजी काम कंपनी में काम करता था। कुछ दिनों पहले उसका पत्नी के साथ किसी बात को लेकर काफी विवाद हुआ था। इससे गुस्सा होकर पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। परसराम ने अपनी पत्नी से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वो कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं थी। इस बात से वो काफी तनाव में था।