Wednesday, July 29, 2026

छत्तीसगढ़ म्यूजिक अकादमी को पूर्ण हुए 5 साल, कार्यक्रम का किया गया आयोजन

कोरबा- छत्तीसगढ़ म्यूजिक अकादमी के स्थापना को 5।साल पूर्ण होने एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी किशोर कुमार का 92 वां जन्मदिन संगीत संध्या “चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना” के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर जसगीत सम्राट दिलीप षडंगी प्रदेश अध्यक्ष साहित्यक एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ छ.ग. मुख्य अतिथि रहे। छत्तीसगढ़ म्यूजिक अकादमी के संचालक और वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामल मल्लिक की अध्यक्षता,  दिनेश मोदी संचालक पाम मॉल कोरबा,  देवाशीष मोहंती ग्रामीण अध्यक्ष साहित्यक एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ रायपुर छ.ग., पासर्व गायक श्री सागर षडंगी पुणे एवं पासर्व गायक लाभाशु यादव के विशिष्ठ अतिथि में पं.रविशंकर शुक्ल नगर कोरबा स्थित “ मल्लिक मंगलम” में आयोजित किया गया |

कार्यकर्म के प्रारंभ में अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती और किशोर दा के तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित किया जाकर सरस्वती वंदना किया गया | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  श्यामल मल्लिक ने छत्तीसगढ़ म्यूजिक अकादमी के उदेश्यों एवं भविष्यगत प्रयोजनों के सम्बन्ध में अपनी सहभागिता से अवगत कराया |