Monday, September 28, 2026

ढाई-ढाई साल सीएम की लड़ाई,दिल्ली में नारेबाजी। ‘छत्तीसगढ़ डोल रहा है, बाबा-बाबा बोल रहा है’ छत्तीसगढ़ पहुंची गुंज : संसद घेराव में पहुंचे 2 हजार कार्यकर्ताओं ने मंत्री सिंहदेव के समर्थन में लगाये नारे

नई दिल्ली/ रायपुर। छत्तीसगढ़ की ढाई-ढाई साल के सीएम की लड़ाई आज दिल्ली पहुंच गई । गुरुवार को युवा कांग्रेस के संसद घेराव में पहुंचे छत्तीसगढ़़ के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की सड़कों पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। सिंहदेव जिंदाबाद और ‘छत्तीसगढ़ डोल रहा है, बाबा-बाबा बोल रहा है’, जैसे नारे लगाये।

मिली जानकारी के अनुसार, युवा कांग्रेस के इस प्रदर्शन के लिए तीन अलग-अलग समूह में करीब 2 हजार कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे थे। इसमें छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कोको पाढ़ी के साथ करीब 1100 लोग थे। निखिल द्विवेदी और आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के नेतृत्व में भी कार्यकर्ता अलग-अलग माध्यमों से दिल्ली पहुंचे थे। चर्चा है कि प्रदर्शन शुरू हुआ तो छत्तीसगढ़ से पहुंचे कार्यकर्ताओं के एक समूह ने टीएस सिंहदेव के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। यह नारेबाजी देर तक चलती रही। बाद में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी भी दी। प्रदर्शन में शामिल होने के बाद कार्यकर्ताओं का यह समूह कल दिल्ली से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना होगा। इस नारेबाजी की गूंज से राजधानी रायपुर में कांग्रेस के दिग्गजों नेताओं के कान खड़े हो गए हैं