बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर एसीबी ने छापा मारा है. आज सुबह बरसते पानी में ACB की टीम ने बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी के घर छापा मारा. उनके कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की जा रही है.बिलासपुर के नूतन कॉलोनी स्थित आवास में एसीबी की कार्रवाई चल रही है. बिलासपुर के अलावा कवर्धा स्थित निवास पर भी एसीबी की टीम पहुंची है. आय से अधिक संपत्ति की शिकायतों के बाद एसीबी ने छापेमारी की है.







