Sunday, May 10, 2026

नकली किन्नर बनकर वसूली, 5 महिलाएं गिरफ्तार

दुर्ग. नकली किन्नर बनकर अवैध वसूली करने वाली 5 महिलाओ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन महिलाओं के खिलाफ 420 सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया.दरअसल कुछ दिन पूर्व ही किन्नर समाज के सदस्यों ने महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक के पास नकली किन्नरों के खिलाफ इस बात की शिकायत की थी कि नकली किन्नर बनकर देवार जाति की महिलाएं ट्रेनों व बाजारों में अवैध वसूली करके उनके बिरादरी को बदनाम कर रही है. इसके बाद महिला आयोग की अध्यक्ष ने इस संबध में दुर्ग थाने को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था.