Friday, October 2, 2026

नवीकृत किए जाएंगे कोरबा निगम क्षेत्र के 88 स्कूल

कोरबा/सरकारी स्कूलों का कलेवर बदलने के साथ शिक्षा के स्तर को अच्छा करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। कोरबा छेत्र में नगर निगम ने इसके लिए कार्य योजना बनाई है और इस पर क्रियान्वयन शुरू कर दिया है। नगर निगम को इस योजना से अच्छे परिणाम की उम्मीद है।भारी भरकम बजट वाले नगर निगम कोरबा ने शिक्षा संस्थानों को लेकर भी ध्यान दिया है और यहां की व्यवस्था को बदलने के लिए काम शुरू किया है। इसके अंतर्गत स्कूलों के सुधार से लेकर रंग रोगन और अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है निगमायुक्त प्रभाकर पांडे ने बताया कि कुल 88 स्कूलों में योजना के अंतर्गत काम किया जाएगा।

नगर पालिक निगम के क्षेत्र में 100 से अधिक स्कूलों का संचालन हो रहा है स्थिति को ठीक करने के लिए काफी समय से जरूरत महसूस की जा रही थी जिसके लिए अब प्रयास तेज हो गया है। इसी कड़ी में काफी जर्जर हो चुके स्कूल भवनों को नगर निगम डिस्मेंटल करने की कार्रवाई भी करेगा।