कोरबा। दूर-दराज के इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों से कोरबा आकर नौकरी करने वाली कामकाजी महिलाओं को अब सुरक्षित आवास के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कलेक्टर रानू साहू की पहल पर निहारिका में वर्किंग वुमन हॉस्टल बनकर तैयार हो गया है।
वर्किंग वुमन हॉस्टल कामकाजी महिलाओं को किराए पर देने के कलेक्टर के निर्देश के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार कोरबा के शासकीय और निजी संस्थानों में काम करने वाली महिलाएं हॉस्टल किराए का कमरा लेने के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकतीं हैं।
आवेदन कलेक्टोरेट परिसर स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। पूरी तरह से भरे आवेदन इसी कार्यालय में जमा भी होंगे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी आनंद किसपोट्टा ने बताया कि कोरबा शहर में निहारिका फलोद्यान के पीछे वर्किंग वुमन हॉस्टल बनकर तैयार हो गया है। पिछले दिनों कलेक्टर ने इसका औचक निरीक्षण किया था और हॉस्टल कैम्पस में बचे छोटे-मोटे कामों को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे।
95 आवासीय कमरों सहित हर मंजिल पर किचन और डाइनिंग हॉल की सुविधाकिस्पोट्टा ने बताया कि इस चार मंजिला हॉस्टल भवन में 95 आवासीय कमरों सहित हर मंजिल पर किचन और डाइनिंग हॉल बनाए गए हैं। हॉस्टल कैम्पस में प्ले ग्राउंड, गार्डन आदि की भी व्यवस्था है। हॉस्टल के कमरों को केवल कामकाजी महिलाओं को ही किराए पर दिया जाएगा। किस्पोट्टा ने बताया हॉस्टल संचालन के लिए जल्द ही कलेक्टर के निर्देश पर समिति का गठन किया जाएगा। समिति द्वारा ही कमरों के किराए का निर्धारण किया जाएगा।
इन कामकाजी महिलाओं को मिलेगी प्राथमिक
किस्पोट्टा ने बताया कि इस हॉस्टल में कोरबा शहर में शासकीय या निजी संस्थानों में काम करने वाली एकाकी महिलाओं, विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं, परित्यकताओं या विवाह के बाद भी विभिन्न पारिवारिक और रोजगार संबंधी कारणों से पति से दूर रह रहीं महिलाओं को ही रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसी महिलाएं जो किसी संस्थान में रोजगार के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हों उन्हें भी इस हॉस्टल में किराए पर कमरा मिलेगा
18 वर्ष तक की बेटी और पांच वर्ष तक के बेटे को साथ रख सकेंगी कामकाजी महिला
किस्पोट्टा ने बताया कि कामकाजी महिलाएं हॉस्टल में अपने साथ अपनी 18 वर्ष तक की बेटी और पांच वर्ष तक के बेटे को भी रख सकेंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इस हॉस्टल में कमरा किराए पर प्राप्त करने के लिए कामकाजी महिला की मासिक आय 35 हजार रूपए तक निर्धारित की गई है। हॉस्टल में किराए पर कमरा लेने के लिए अन्य विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रारूप आदि लेने जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर में भी संपर्क किया जा सकता है।एं।ता











