Saturday, May 9, 2026

बिलासपुर के व्यापारी से 6 करोड़ 20 लाख ठगने वाला मुंबई का इंडस्ट्रियलिस्ट गिरफ्तार

बिलासपुर। 6 करोड़ 20 लाख की ठगी करने वाला ठग को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। ठग ने डामर दिलाने का झांसा देकर शहर के व्यवसायी से करोड़ों की ठगी की थी। मिली जानकारी के मुताबिक, करबला रोड लैंड मार्क कांपलेक्स स्थित एसके इंडस्ट्री के संचालक ठगी का शिकार हुए थे। जिसकी शिकायत संचालक पुलिस ने से की थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुंबई से दबोच लिया है। जेजे इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर दर्शन मेहता ने संचालक से धोखाधड़ी की थी। सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली थाने लाया गया है। जहां उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।