Monday, July 27, 2026

यहां के वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों की तेजी से बढ़ी संख्या, संकट में पड़ा प्रबंधन, परिजनों से कर रहा ये अपील

रायपुर। कोरोना और लॉकडाउन की वजह से रायपुर के वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों की संख्या बढ़ी है. अब तक कई आवेदन लंबित भी हैं, जिसे समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुमति नहीं प्रदान की जा रही है. विभाग द्वारा एक कमेटी का गठन भी किया गया है. टीम लोगों के घर जाकर वृद्धजनों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेती है.

टीम बुजुर्गों के घरवालों को भी ये समझाइश दी जा रही है कि अगर वे अपने घर पर बुजुर्गों की देखरेख कर सकते हैं, तो उन्हें वृद्धाश्रम न भेजें. समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सियान कुटी में 15 बुजुर्गों ने हाल ही में प्रवेश किया है