Tuesday, September 29, 2026

सारागांव तहसीलदार को दिवाली के उपलक्ष्य में की गई बधाई

सारागांव। दीपावली खुशियों का त्योहार है इस अवसर पर माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने के साथ ही एक दूसरे को बधाई व तोहफे भी दिए जाते हैं  दीपावली त्यौहार के मद्देनजर माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा प्रेषित संदेश को पार्षद सारागांव सहसराम जी के द्वारा तहसीलदार को प्रदान किया गया। दीपावली त्यौहार की उपलक्ष में मिले संदेश से तहसीलदार डॉक्टर जयंती देवांगन भी काफी हर्षित नजर आईं।