Tuesday, March 17, 2026

IED ब्लास्ट से 2 मासूमों की मौत…नक्सलियों ने मांगी माफी:बस्तर में कहा- हमारी गलती है

नक्सली फाइल फोटो - Dainik Bhaskarबीजापुर जिले के मुदवेंडी गांव में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से मारे गए 2 मासूम बच्चों के परिजनों से अब नक्सलियों ने माफी मांगी है। नक्सल संगठन के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी का कहना है कि गांव वालों को नुकसान पहुंचाने की हमारी कोई मंशा नहीं थी।

जंगल के रास्ते में IED प्लांट थी और इस रास्ते से गांव वालों को न जाने पहले ही बता दिया गया था। सरकार-पुलिस के खिलाफ चल रही हमारी लड़ाई से कुछ गलतियां हो रही है इसके लिए माफी मांगते हैं।