Saturday, August 1, 2026

छत्तीसगढ़ में उत्तरी हवाओं से बढ़ेगी ठंड:जगदलपुर-नारायणपुर सबसे ठंडा; 19 से 21 दिसंबर तक बस्तर-सरगुजा संभाग के जिलों में रहेगा घना कोहरा

उत्तर-पूर्व से आ रही हवाओं का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर असमान रूप से पड़ा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में इस हवा के प्रभाव से तापमान बदला है। इस समय बस्तर संभाग के जिलों का न्यूनतम तापमान सबसे कम है। यहां तक कि प्रदेश के सबसे अधिक ठंडे इलाके अंबिकापुर और पेंड्रा भी बस्तर जितने ठंडे नहीं हो पाए हैं। बताया जा रहा है कि अब उत्तर से ठंडी हवाएं आएंगी, इसकी वजह से ठंड थोड़ी बढ़ेगी।