कोरबा। विगत कुछ दिन पूर्वाचल विकास समिति ने जिलाधीश को ज्ञापन सौंप अपनी जमीन पर अपने आधिपत्य लेने की बात की थी*। *जिससे संज्ञान मे लेते हुए ,नगर निगम द्वारा कुआ भट्टा स्थित जमीन पर अपना ताला लगा दिया गया था* ।लेकिन दूसरे दिन अज्ञात लोगों के द्वारा ताला तोड़ दिया गया ,जिसको लेकर पूर्वांचल विकास समिति द्वारा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, व निगम आयुक्त से शिकायत की गई ।जिससे कार्यवाही करते हुए प्रशासन ने पुनः जमीन पर शील ताला जड़ दिया। गया है। असल मे पूरा मामला दो पूर्वांचल समिति के मध्य का है, जिसमें बाद मे बने सर्व समाज पूर्वांचल विकास समिति ,जिसका समर्थन राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल करते है। पूर्व मे इस जमीन पर पुराने पूर्वांचल समिति का कब्जा रहा है, जो पूरी काग़ज़ी वैधानिक के साथ उस जमीन पर क़ाबिज़ थे, लेकिन कुछ राजनीतिक विवाद के कारण राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल समर्थक सर्व समाज पूर्वांचल विकास समिति को उस जमीन पर बगैर किसी सूचना के उनका ताला तोड़कर जमीन पर कब्जा किया, तब से यह मामला चला आ रहा है। जो आज पर्यंत तक तूल पकड़ा हुआ है। ।








