नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम नगर पालिका के सब इंजीनियर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने एक कथित सुसाइट नोट भी बरामद किया है। जिसमें सब इंजीनियर ने एक महिला पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। दरअसल, नर्मदापुरम नगर पालिका की बिजली शाखा में सब इंजीनियर के पद पर पदस्थ विष्णु यादव ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। मुंह से झाग निकलते देख परिजन आनन-फानन में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सब इंजीनियर के पास से कथाकथित सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें सब इंजीनियर ने एक महिला की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने के किया जिक्र।
सुसाइड नोट में सब इंजीनियर ने लिखा है कि मैं…..एक महिला का नाम… की प्रताड़ना एवं बार-बार परिवार को धमकियों व गाली-गलौज के कारण आत्महत्या कर रहा हूं। इसने मुझे परेशान कर रखा है। पुलिस और समाज से अपेक्षा है कि परिवार को इस गलत और सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला से बचायें। इसने मुझे फंसा लिया है।







