Thursday, October 22, 2026

SECL कुसमुंडा खदान की डोजर में लगी आग

कोरबा . मिली जानकारी के अनुसार विभागीय डोजर मिट्टी समतल करने का कार्य कर रहा था,इसी दौरान डोजर के इंजन से अचानक चिंगारी निकली और देखते ही देखते यह चिंगारी आग के रूप में बदल गई, डोजर के चालक प्रताप सिंह यह देख तत्काल डोजर से नीचे उतर गया और आग लगने की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी, जिसके बाद मौके पर पानी टैंकर पहुंचा और पानी की बौछार आग लगे टैंकर पर कर दी जिसके बाद आग पर काबू पा लिया । भीमकाय लोहे से बने इस डोजर के इंजन, ऑयल,केबल और वायरिंग, चालक के सीट इत्यादि आग की चपेट में आ गए। आग लगने की वजह इंजन में अचानक हुई तकनीकी खराबी बताई जा रही है।