Monday, August 3, 2026

3 साल के मासूम और डॉक्टर के बीच ‘बहस’! तेजी से वायरल हो रहा VIDEO, आप भी देखिए

भिंड। सोशल मीडिया पर बच्चों से जुड़े आए दिन वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो वाकई इतने प्यारे होते है, जिन्हें देखकर आप अपनी हंसी भी नहीं रोकते। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में तीन साल का बच्चा डॉक्टर से ‘बहस’ करते नजर आ रहा है। वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के भिंड का है। जिसमें 3 साल के मासूम बच्चे और डॉक्टर के बीच ‘बहस’ हो रही है। दरअसल, बच्चे को इलाज कराने के लिए उसके परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए थे। इस दौरान मासूम तोतली भाषा में डॉक्टर की हर बात का बहस से रूप में जबाब देता दिख रहा है। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही शेयर भी कर रहे हैं।