रंगों के पर्व होली पर कटघोरा नगर की शांति व सुरक्षा का दारोमदार राजस्व और पुलिस प्रशासन ने ले लिया है. धारा 144 और होली के दौरान कोविड प्रोटोकॉल को प्रभावी तौर पर लागू करने के मकसद से आज नगर भर में फ्लैग मार्च किया गया. इस मार्च के माध्यम से आमजनों को होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की समझाइस दी गई साथ ही शासन की ऑल्टरफ से जारी कोरोना उन्मूलन सम्बन्धी गाइडलाइन का अक्षरक्षः पालन की अपील की गई. इस फ्लैगमार्च में अनुविभागीय अधिकारी दण्डाधिकारी अभिषेक शर्मा, तहसीलदार रोहित सिंह, एसडीओपी डीएसपी रामगोपाल करियारे, थाना प्रभारी अविनाश सिंह व मुख्यनगर पालिका अधिकारी जेबी सिंह के साथ नगरीय प्रशासन, राजस्व व पुलिस का पूरा अमला मौजूद रहा











