Saturday, August 1, 2026

गर्दन पर मुक्का मारकर पिकअप ड्राइवर की हत्या:आरोपी दोस्त झारखंड से गिरफ्तार, CCTV कैमरे में वारदात हो गई थी कैद

अंबिकापुर शहर के कंपनी बाजार में गुरुवार शाम मुक्का मारकर पिकअप ड्राइवर की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना को अंजाम देकर झारखंड फरार हो गया था। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र का रहने वाला धर्मेंद्र गुप्ता (21 वर्ष) और रंका थाना क्षेत्र का हुरदाग निवासी अजीत यादव उर्फ हृदय यादव (20 साल) दोनों दोस्त थे। दोनों गुरुवार को सब्जी लोड करवाने अपने-अपने पिकअप लेकर अंबिकापुर कंपनी बाजार आए थे।