Saturday, August 15, 2026

नक्सलियों ने पूर्व सरपंच और भाजयुमो कार्यकर्ता का अपहरण कर की हत्या की कोशिश

बीजापुर। नक्सलियों ने देर रात फिर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अगवा किये गए पूर्व सरपंच और भाजयुमो कार्यकर्ता महेश गोटा गंभीर स्थिति में सड़क के किनारे मिला. नक्सलियों ने पूर्व सरपंच महेश गोटा का अपहरण कर धारदार हथियार से हमला किया और मरा हुआ समझकर सोमनपल्ली के पास छोड़ दिया. वहां से गुजर रहे राहगीरों ने महेश गोटा को गंभीर हालत में देखा. जिसकी जानकारी गांव वालों को दी गई और गंभीर रूप से घायल महेश गोटा को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पूर्व सरपंच का मेकाज में इलाज जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है.