कोरबा : कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत क्षेत्रांतर्गत क्रमांक-16 रावा के जनपद सदस्य रविन्द्र प्रताप सिंह ने आबकारी विभाग के मुख्य आरक्षक अजय तिवारी व उनके स्टाफ के द्वारा दुव्र्यवहार करने की शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा गया है कि कार्यवाही न होने पर 7 सितंबर को जटगा-पेण्ड्रा रोड बरबसपुर में प्रात: 10 बजे चक्काजाम किया जाएगा।
जनपद सदस्य रविन्द्र प्रताप सिंह का आरोप है कि 21 अगस्त को रात करीब 9 बजे ग्राम बरबसपुर में अवैध शराब पकडऩे के लिए आबकारी कर्मचारी अजय तिवारी व उनके स्टाफ पहुंचे थे। गांव के 2 व्यक्तियों को पकडक़र पैसा की मांग किया गया। इसकी जानकारी होने पर जब विरोध किया तो अजय तिवारी व स्टाफ के द्वारा जनपद सदस्य के साथ दुव्यर्वहार करते हुए मारपीट की गई और अपने स्कार्पियो में जबरन घसीटकर बिठा लिए। ग्रामीणों व परिजनों द्वारा विरोध करने पर उन्हें छोड़ा गया











