लोरमी. मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंगरिया गांव में हुए नव विवाहिता की मौत मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में मृतका के पति, ननंद और सास को धरदबोचा है. आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया गया. जहां से उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया है.दरअसल, घटना मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत डोंगरिया गांव की है. जहां कुछ दिनों पहले 23 वर्षीय नवविवाहिता की फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली थी. वहीं इसको लेकर मृतिका अंजली सोनी के चाचा संजय सोनी ने भतीजी की मौत के बाद ससुराल वालों के अलावा पति पर भी प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया था. उन्होंने यह भी कहा था कि, शादी के बाद पति और ससुराल वाले लड़की को मायके वालों से बात करने से मना करते थे. साथ ही खाने-पीने और सोने के लिए परेशान किया जाता था. जिसकी शिकायत कई दफा मृतिका ने अपने परिजनों से की थी. मृतिका के चाचा ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या के बाद साक्ष्य छुपाते हुए लाश को ठिकाना लगाने की नियत से फांसी के फंदे पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया था.











