बस्तर में वोटिंग से ठीक एक दिन पहले 2 जगहों पर नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर सर्चिंग से लौट रहे जवानों को निशाना बनाने की कोशिश की। कांकेर जिले के छोटे बेठिया थाना इलाके के रेंगावाही गांव के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया। जिसमें दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
दूसरी घटना बीजापुर में हुई है। वहीं, नारायणपुर जिले के मुरहापदर में पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से 4 किलो वजनी एक IED को नष्ट किया है। नक्सलियों ने ये IED जवानों और आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाया था। IED को नष्ट करने के दौरान ITBP जवान आमिर खान को हल्की चोट भी आई है। इलाज के लिए नारायणपुर लाया गया है।
