Sunday, April 26, 2026

VIDEO: लाठी-रॉड से युवक की पिटाई, सरेराह युवकों ने किया था जानलेवा हमला, 3 दिन से कोमा में है; 9 अरेस्ट

दुर्ग में युवक पर हुए जानलेवा हमले का वीडियो सामने आया है। सरेराह लाठी और रॉड से युवक को पीटा गया था। 21 नवंबर को बबला चौक के पास युवक को अधमरा छोड़कर आरोपी भाग निकले थे। आसपास के लोगों ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। युवक तीन दिन से कोमा में है। अब घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक पोटिया रोड स्थित मोचीपारा निवासी नरेश कन्नौजे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई गौतम कन्नौजे के ऊपर कुछ लड़कों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमला करने वालों में गणेश नागेश, भूपेन्द्र कुमार और उसके साथी थे। सभी अपने साथ चाकू, कैंची और रॉड लेकर पहुंचे थे।

सरेराह लाठी और रॉड से युवक को पीटते रहे आरोपी। - Dainik Bhaskar