कोरबा – जिले की खदानों में हादसे अब आम हो गए हैं,खदानों में सुरक्षा के नाम में करोड़ों खर्च करने वाली एसईसीएल अपने साधन संसाधनों को सुरक्षित रखने में नाकाम नजर आ रही है। बात करें खबर की तो जिले के कुसमुंडा खदान में आज गुरुवार की तड़के सुबह मिट्टी लोड ट्रक में भीषण आग लग गई, चालक ने जैसे तैसे ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार कुसमुंडा खदान में नियोजित ठेका कंपनी गोदावरी ओवर बर्डन का कार्य करती है जिसके तहत खदान से मिट्टी कटिंग कर डंपिंग यार्ड में डंप करती है,ऐसे ही कार्य में लगी एक ट्रक के केबिन में बीते गुरुवार की तड़के सुबह आग लग गई,चालक ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई।इधर देखते देखते आग ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटे इतनी भीषण और विशाल थी की दूर से साफ देखी जा सकती थी। अन्य ट्रक चालकों ने इस आग की सूचना गोदावरी कम्पनी के अधिकारियों को दी। कुछ देर बाद आग बुझाने मौके पर टीम पहुंची, लोहे के डिब्बे के अलावा सारा सामान जल कर स्वाहा हो गया था। आग लगने के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।प्रथम दृष्टया ओवर हिट का मामला समाने आया है। आपको बता दें बीते दो माह पूर्व भी गोदावरी कम्पनी में ब्रेक डाउन ट्रक में आग लगी गई थी,जिसके बाद आज कार्य में लगी ट्रक में आग गई, लगातार ट्रकों में लग रही आग की वजह से चालकों में भय व्याप्त हैं।











