Thursday, July 30, 2026

गाय ने दो पैर वाले बछड़े को दिया जन्म,,मौके पर उमड़ी लोगों की भीड़,,दीपका खदान का मामला

कोरबा: कोरबा जिले के दीपका खदान में एक ऐसा वाकया सामने आया है। जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल यहां पर एक गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया है।जिसके दो ही पैर है। आमतौर पर गोवंश के चार पैर होते हैं लेकिन इस बछड़े के दो पर लोगों को हैरान कर रहे है ।फिलहाल जैसे ही इस बछड़े की जानकारी आसपास के लोगों को हुई मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई।