Thursday, October 1, 2026

श्री आदिशक्ति माँ महिषासुर मर्दिनी धार्मिक एवं जन कल्याण न्यास चैतुरगढ़ के चुनाव वर्ष 2023-24 के परिणाम की हुई घोषणा

कोरबा. श्री आदिशक्ति माँ महिषासुर मर्दिनी धार्मिक एवं जन कल्याण न्यास चैतुरगढ़ (लाफा) विकासखण्ड पाली जिला कोरबा (छ.ग.) की आजीवन न्यासी कुल 40 सदस्यो द्वारा 10 कार्यकारिणी सदस्यो का चुनाव किया गया। संस्थापक न्यासी के कुल 19 एवं चुने हुये 10 कार्यकारिणी सदस्यो की अंतिम मतदाता सूची 16.03.2024 को जारी की गई। संस्थापक न्यासी के कुल 19 सदस्य एवं चुने हुये 10 कार्यकारिणी सदस्यो को मिलाकर कुल 29 सदस्यों के मध्य दिनांक 16.03.2024 को जनपद पंचायत पाली के सभाकक्ष में चुनाव कराया गया जिसमे से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं प्रबंध न्याषी के लिये 05 नामांकन प्राप्त हुये। प्रत्येक पद हेतु 01-01 आवेदन प्राप्त होने से चुनाव र्निविरोध सम्पन्न हुआ। चुनाव परिणाम इस प्रकार है। श्री प्रभुलाल लाल चौहान अध्यक्ष, श्री धर्मेश कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, श्री शंकर प्रसाद अग्रवाल उपाध्यक्ष, श्री हरीश चावडा प्रबंध न्याषी, श्री नंद कुमार शुक्ला कोषाध्यक्ष को चुना गया है.