धमतरी. शहर के हटकेशर स्थित आत्मानंद स्कूल में एक सरकारी डॉक्टर द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इस मामले में स्कूल की तरफ से डॉक्टर के खिलाफ सीएमएचओ और डीईओ से लिखित शिकायत की गई है. डिप्टी कलेक्टर और पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है.स्कूल के प्राचार्य राज कुमार शर्मा ने बताया कि 7 अगस्त को स्कूल में नियमित होने वाला स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया था, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की चिरायु टीम जांच करने आई थी. इस टीम में शामिल डॉ. कुलदीप आनंद छात्र और छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कर रहे थे, तभी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने देखा कि डॉक्टर द्वारा छात्राओं की जांच का तरीका ठीक नहीं है और आपत्तिजनक है. इस अशिष्ट तरीके पर शिक्षकों ने आपत्ति भी जताई, लेकिन डॉक्टर ने शिक्षकों से दुर्व्यवहार किया.






