Wednesday, June 17, 2026

खदान की सुरक्षा में तैनात जवान ने की आत्महत्या, त्रिपुरा राइफल्स का जवान कुसमुंडा में तैनात था

कोरबा – कुसमुंडा खदान में सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे त्रिपुरा राइफल्स के जवान ने आज ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना कुछ देर पहले ही घटी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

 

सूत्रों के अनुसार, जवान किसी व्यक्तिगत समस्या के कारण काफी दिनों से परेशान चल रहा था। आज सुबह, जब वह ड्यूटी पर था, उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद पर गोली चला ली। गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस और त्रिपुरा राइफल्स के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जवान तनावग्रस्त था।