Friday, October 2, 2026

हत्या, लूट, दुष्कर्म में छत्तीसगढ़ देश में 6वें स्थान पर:कांग्रेस शासन में 4786 मर्डर, 8702 ठगी और 15,511 महिलाओं के साथ अपराध

हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करते हुए पुलिस अधिकारी।रायपुर.आपराधिक मामलों में छत्तीसगढ़ की रैंकिंग घटने की जगह बढ़ती जा रही है। 2021 में जहां प्रदेश 8वें स्थान पर था वहीं 2022 में छठवें स्थान पर आ गया है। इस बात का खुलासा एनसीआरबी की रिपोर्ट और छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र में डिप्टी सीएम विजय शर्मा के जवाब से हुआ है।

ये आंकड़े हत्या, दुष्कर्म, लूट, ठगी और तस्करी जैसे गंभीर अपराधों को लेकर है। विधानसभा सत्र के चौथे दिन विधायक अजय चंद्राकर के सवाल के जवाब पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, 2019 से 2023 तक कांग्रेस शासनकाल में हर साल क्राइम का ग्राफ बढ़ा है।