Friday, October 2, 2026

कांग्रेस के कार्यक्रम में फेंका गया 25 लाख से ज्यादा का खाना, कचरे के ढेर में मिले हजारों फ़ूड पैकेट्स

रायपुर .राजधानी रायपुर में शनिवार को कांग्रेस का बड़ा सम्मलेन हुआ। इस सम्मलेन का नाम था राजिव युवा मितान कार्यक्रम। राजिव युवा मितान कार्यक्रम से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं को बाते जानें वाले खाने के हजारों पैकेट बिना बांटे फेंके गए हैं। आयोजन स्थल और मुक्तांगन के पास खुले में हजारों सीलबंद फूड पैकेट पड़े मिले।तो उन्होंने देखा कि, कार्यक्रम स्थल से लेकर मुक्तांगन तक जगह-जगह हजारों फ़ूड पैकेट फेंके हुए मिले। आयोजन स्थल के बाहर कीचड़ में भी सील बंद फूड पैकेट का अंबार नजर आ रहा है। हर पैकेट की कीमत लगभग 200 रुपए बताई जा रही है। नवा रायपुर में आयोजन स्थल से लेकर आस-पास के इलाके में जगह जगह लगभग 15 हजार से ज्यादा सील बंद फ़ूड पैकेट पड़े हुए मिले हैं।