पेंड्रा। शहरों में बढ़ते अपराध के खिलाफ इन दिनों बिलासपुर आईजी रतन लाल डांगी सघन दौरा कर रहे हैं. IG रतन लाल डांगी जांजगीर, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया में निरीक्षण के बाद पेंड्रा थाना पहुंचे. जहां रेंज के पुलिस थानों के आकस्मिक निरीक्षण किया.
इस दौरान IG रतन लाल ने स्टाफ को कहा कि सबसे पहले मुख्यमंत्री और डीजीपी सर के निर्देशों का पालन करिए. IG ने अवैध गतिविधियों जैसे जुआ, सट्टा, नशा के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए. स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों को प्रश्रय देने वालों को बिना स्पष्टीकरण के सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा.






