Friday, October 2, 2026

एसईसीएल दीपका माईन्स से बैट्री चोरी करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

कोरबा.जिले में अवैध गतिविधियों पर कोरबा पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। वही मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि नंदलाल गोंड, निर्मल गोंड, संजय सिंह गोंड साकिनान ग्राम रेंकी द्वारा चोरी की बैट्री बिक्री करने हरदीबाजार में ग्राहक की तालाश कर रहे हैं। प्राप्त सूचना की तस्दीक हेतु संदेही नंदलाल गोंड, निर्मल गोंड, संजय सिंह गोंड को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो एसईसीएल दीपका माईन्स के सुआभोड़ी में बने सब स्टेशन में लगे टॉवर से बैट्री चोरी करना स्वीकार किये, आरोपियों के निशादेही पर कुल 24 नग बेट्री जुमला कीमती 2,88,000/- रूपये को बरामद किया गया। आरोपियों के पास उक्त 24 नग बैट्री का कोई कागजात नही होने से आरोपियों से उपरोक्त बैट्री को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। जिससे आरोपियों का कृत्य धारा सदर 41 (1-4) जा.फौ./ 379, 34 भादवि. का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध पृथक से इस्तगासा क्रमांक 02/2023 धारा 41 (1-4) जा.फौ. 379, 34 भादवि. कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा थाना प्रभारी हरदीबाजार, स.उ.नि. विजय सिंह, प्रआर. प्रआर. ओमप्रकाष बैस, आरक्षक संजय चन्द्रा, आरक्षक प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक कमल कैवर्त, आरक्षक गौकरण श्याम, आरक्षक गौतम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।